- Hindi News
- राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड में ब्यावर का प्रतिनिधित्व
राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड में ब्यावर का प्रतिनिधित्व
ब्यावर| राजस्थानसरकार की ओर से ब्यावर निवासी सेवानिवृत कर्नल देवी सिंह को राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड (सैनिक कल्याण विभाग) में बतौर सदस्य मनोनीत किया है। सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ उपशासन सचिव मोहन लाल अग्रवाल द्वारा जारी की गई अराजकीय सदस्यों की सूची में 4 सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों में रिटा.कर्नल देवी सिंह के अलावा ले.जनरल मांधाता सिंह, ले.जनरल यतिंद्र सिंह कैप्टन हनुमान सिंह शामिल है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष देवी सिंह के चयन होना ब्यावर समेत मगरा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। परिषद के प्रांत महामंत्री कैप्टन रामेश्वर प्रसाद के अनुसार सैन्य अधिकारी को बोर्ड में शामिल किए जाने से पूर्व सैनिकों उनके परिवारों की समस्याओं का प्रभावी रूप से राज्य सरकार के समक्ष रखा जा सकेगा। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकेगी।