पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावरों से होगी बकाया वसूली

मोबाइल टावरों से होगी बकाया वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिषदसीमा क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से संबंधित कंपनियों को अब जल्द ही परिषद का बकाया शुल्क चुकाना होगा। परिषद प्रशासन ने इसके लिए विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाए गए टावर के बकाया पंजीयन और वार्षिक शुल्क वसूली के नोटिस जारी किए हैं। इससे परिषद कोष में करीब 9 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति होगी।

परिषद आयुक्त मुरारीलाल वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही परिषद प्रशासन ने राजस्व आय बढ़ाने का निर्णय लिया। ऐसे में शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे मोबाइल टावर के बकाया शुल्क को वसूलने का निर्णय लिया गया। परिषद आयुक्त के निर्देशानुसार संबंधित शाखा की ओर से विभिन्न कंपनियों की ओर से शहर में लगाए गए मोबाइल टावर का बकाया शुल्क वसूलने के लिए नोटिस जारी किए गए। मालूम हो कि शहर में करीब आठ से भी ज्यादा कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं। जिनसे परिषद एक बारीय पंजीयन शुल्क और वार्षिक शुल्क वसूलती है। परिषद प्रशासन ने दो दिन पूर्व मोबाइल टावर या पोल एंटीना का पंजीयन एवं वार्षिक उपयोग अनुमति शुल्क की राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए। इनमें बताया गया कि परिषद सीमा में संबंधित कंपनी के लगे मोबाइल टावर पोल एंटीना के एक बारीय पंजीयन शुल्क और वार्षिक शुल्क सात दिन में जमा कराया जाए।

हालांकि पंजीयन शुल्क कुछ कंपनियों की ओर से जमा नहीं कराया गया है। जिनका उक्त शुल्क बकाया चल रहा है उन्हें भी तत्काल पंजीयन शुल्क जमा कराने की हिदायत दी गई।

अब तक नहीं चुकाया पंजीयन शुल्क

शहरमें टावर लगाने के बाद से अब तक कई कंपनियों ने एक बार लगने वाला पंजीयन शुल्क तक नहीं चुकाया है। ऐसी कंपनियों को भी परिषद ने एक बार लगने वाले पंजीयन शुल्क को भी जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया। नियमानुसार परिषद सीमा में कोई भी कंपनी यदि अपना टावर लगाती है तो उसे परिषद प्रशासन को पंजीयन शुल्क के रूप में 25 हजार रुपए प्रति टावर के रूप में जमा कराने पड़ते हैं। 5हजार रूपए है वार्षिक शुल्क : इसकेसाथ ही परिषद प्रशासन कंपनियों से प्रति टावर वार्षिक शुल्क के रूप में 5 हजार रूपए प्रति टावर के रूप में वसूली करता है। हालांकि शहर में लगे विभिन्न टावर से संबंधित कुछ कंपनियों की ओर से यह वार्षिक शुल्क 2010 से ही जमा नहीं कराया गया है। इन्हेंजारी हुआ नोटिस : इंडसटावर कंपनी के शहर में लगे 11 टावर के लिए 1 लाख 10 हजार रूपए, वीयोम नेटवर्क कंपनी के 5 टावर के लिए एक लाख 25 हजार रूपए, रिलायंस कम्यूनिकेशन के 5 टावर के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार के 10 टावर के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, भारती हैक्साकॉम से 10 हजार रूपए, एटीएस इंडिया टावर से 10 हजार रूपए शुल्क वसूलने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

^परिषद सीमा क्षेत्र में जहां टावर लगे हैं उनसे संबंधित कंपनियों को शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इससे परिषद को भी राजस्व आय होगी। जिन कंपनियों ने अब एक बार लगने वाला पंजीयन शुल्क भी जमा नहीं कराया है उन्हें भी शुल्क जमा कराने की हिदायत दी गई है। मुरारीलालवर्मा, आयुक्त, ब्यावर

ब्यावर. शहरमें स्थित एक मोबाइल टावर।