पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोड़फोड़ के आरोपियों को भेजा जेल

तोड़फोड़ के आरोपियों को भेजा जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर ताेडफोड़ करने के आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को सेंदडा क्षेत्र के रेलडा निवासी शंकर सिंह, गोपाल सिंह और प्रताप सिंह को समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर तोडफोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस बीच गुरुवार को भी समुदाय विशेष के उपासना स्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा और शहर में धारा 144 भी लागू है। पुलिस ने आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान देने के साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।