घायल ने ताेड़ा दम
ब्यावर | सदरथाना क्षेत्र के बलाड़ के समीप मंगलवार को हुए हादसे में घायल अधेड़ की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार छोटी रुपाहेली बलाड निवासी लक्ष्मण सिंह (55) पुत्र मानसिंह मंगलवार को हुए हादसे में घायल हो गया। गुरुवार को परिजन उसे मृत अवस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल लेकर पहुंचे।