पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों के बच्चाें को मिलेगी सौगात

श्रमिकों के बच्चाें को मिलेगी सौगात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकप्रशिक्षण, पॉलोटेक्निक जैसी तकनीकी डिग्रियां हासिल करने वाले श्रमिकों के बच्चों को अब प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता मिलेगी। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की कल्याणकारी योजना में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को यह फायदा दिया जाएगा।

नई योजना के तहत विकलांग आवेदकों को विशेष और भी लाभ मिलेंगे। श्रमिक के आईटीआई पॉलोटेक्निक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बेटे-बेटियों को अलग-अलग श्रेणियों में पांच से आठ हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि श्रमिक के एक बच्चे को दी जाएगी।