आंगनबाड़ी केंद्र का कराया नवीनीकरण
ब्यावर | श्रीरूरल फाउंडेशन सोसायटी श्री सीमेंट की ओर से श्री चेतना योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत लुलवा के ग्राम झुझारों का बाडिय़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के नवीनीकरण का लोकार्पण मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच भोला काठात कंपनी के भवानी सिंह-वरिष्ठ महाप्रबंधक द्वारा किया।
ग्राम सरपंच ने कहा कि श्री सीमेंट के सौजन्य से आस-पास के क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाआें का विकास हुअा है। उन्होंने अधिकारियों का इस कार्य के लिए आभार जताया। इस अवसर पर भवानी सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र के नवीनिकरण का कार्य कंपनी कीे श्री चेतना योजना का ही एक हिस्सा है और इससे यह केंद्र एक आदर्श आंगनवाड़ी सेंटर का रूप लेगा। जिससे ग्राम के बच्चों को सामाजिक, ज्ञान संबंधी, फिजिकल, सुरूचिपूर्ण विकास, बच्चों को प्री स्कूल की तैयारी महिलाआें को एक ही स्थान पर अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कंपनी की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास, महिला सशक्तिकरण, चयनित परिवार से संबधित योजनाआें की जानकारी दी। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कंपनी की योजनाआें की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण उपस्थित थे।