पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंद्रह दिन से दूषित पानी की सप्लाई

पंद्रह दिन से दूषित पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | देलवाड़ारोड स्थित शंखेश्वर कॉलोनी के वाशिंदे पिछले 15 दिन गंदे पानी पीने को मजबूर है। सप्लाई के दौरान गंदा पानी कुछ दिन काम लिया, लेकिन लगातार गंदा पानी आने से क्षेत्रवासियों ने सोमवार को विरोध कर दिया। सूचना पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता लखनलाल मीणा मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई। अधिकारियों ने लीकेज पाॅइंट ढूंढकर सप्लाई सुचारू कराने का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में सुभाष जोशी, रामस्वरूप गुर्जर, कुसुम वर्जिनिया, सोनल मेवाड़ा, चंद्रकला गुर्जर, निर्मला शर्मा, चंचल जांगिड़ समेत अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।

पहलेभी मिली शिकायत

क्षेत्रवासियोंने बताया कि पहले भी कई विभाग को गंदा पानी आने की शिकायत दी गई। लेकिन विभाग के कर्मचारी नहीं आए। सोमवार को अधिकारियों के पहुंचते हुए महिलाओं ने घेरकर जमकर खरी-खोटी सुनाई और क्षेत्र की लाइन को बड़ी सप्लाई लाइन से जोड़ने की मांग करने लगे।

कॉलोनी में सप्लाई में आया गंदा पानी।