पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ ने ली बैठक

एसडीओ ने ली बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | एसडीएमभगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड में तैनात विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। एसडीआे ने अधिकारियों को राजस्थान पोर्टल में दर्ज हुई 135 शिकायतों के निवारण को नियमित अवलोकन पर बल दिया। पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि प्रगति प्रसार अधिकारी फिरोज खान को पंचायतों में विशेष योग्य सर्वे करवाने और पेंशन काे आधार से जुडवाने के साथ जवाजा क्षेत्र में हुए भामाशाह शिविर आयोजन के व्यय भुगतान संबंधी मूल बिल जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छता सप्ताह अभियान के बारे में चर्चा करते हुए एसडीओ कलाल ने नगर परिषद आयुक्त मुरारी लाल वर्मा को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में फैसिलिटी एरिया समेत सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को गंभीरता से लेने और फैसिलिटी भूमि को चिन्हित करके इसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हर रोज 10 फाईल निस्तारित करने की हिदायत दी।