पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों को मिलेगा साफ सफाई अनुदान

स्कूलों को मिलेगा साफ-सफाई अनुदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीके आह्वान पर राष्ट्र स्तरीय सफाई अभियान के तहत अब शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। पंचायती राज विभाग द्वारा सरकारी स्कूल बिल्डिंगों शौचालयों में साफ-सफाई के लिए हर महीने अनुदान मिलेगा। इससे स्कूल में सफाई की समुचित व्यवस्था हो सकेगी। योजना को लेकर सोमवार को यहां राजकीय पटेल उमावि में ब्यावर जवाजा क्षेत्र प्रिंसीपलों ने भाग लिया। रामसा के जिला परियोजना समन्वयक अजय कुमार गुप्ता ने योजना के मद से मिलने वाले अनुदान को खर्च करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

पटेल स्कूल प्रिंसीपल राजेश जिंदल के मुताबिक जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पेयजल एवं बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पर्याप्त साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसएफजी के अंतर्गत प्रदत्त राशि में स्वच्छता सुविधाओं के रखरखा के पर्याप्त प्रावधान नहीं होने से पंचायती राज विभाग द्वारा निर्बंध राशि के अंतर्गत स्कूल स्वच्छता अनुदान राशि का प्रावधान किया है। इस मद के अंतर्गत 5 हजार रुपए वार्षिक 500 रुपए प्रति माह प्रति विद्यालय 10 महीने के लिए प्रावधान किया गया है। ब्यावर उपखंड के शहरी-ग्रामीण जवाजा क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया।

ऐसेखर्च होंगी राशि

जिलापरियोजना समन्वयक द्वारा जारी बजट को आठ मदों में खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें 500 रुपए बाल्टी एवं मग, 100 रुपए नेलकटर, 400 रुपए कक्षावार कचरा पात्र, 100 रुपए आइना, एक हजार रुपए हाथ धोने का साबुन, 500 रुपए शौचालय की सफाई सामग्री, 2000 रुपए शौचालय की सफाई तथा 400 रुपए पानी की टंकी साफ करने में खर्च करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यावर. पटेल स्कूल में आयोजित बैठक में संबोधित करते अधिकारी।