पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को स्वच्छ करने के लिए कसी कमर

शहर को स्वच्छ करने के लिए कसी कमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको गंदगी, कूड़े करकट मलबों के ढ़ेर से निजात दिला कर स्वच्छता लाने के मकसद से स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद की ओर सोमवार को अभियान की शुरुआत की।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से आगामी 14 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत चांग चितार रोड पर रैदासपुरा क्षेत्र में अवलोकन कर चिह्नित करने के साथ सभापति बबीता चौहान आयुक्त मुरारीलाल वर्मा की देखरेख में अभियान का आगाज किया। वहीं हाउसिंग बोर्ड में झाड़ू लगा कर विधिवत शुरूआत की। आयुक्त वर्मा ने परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी स्वास्थ्य निरीक्षक भंवरलाल जावा समेत हरिराम लखन को सफाई अभियान संबंधित गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के तहत पहले दिन हाउसिंग बोर्ड के बाद शहर के मुख्य मेगा रोड पर गुरुगोविंद सिंह सर्कल से भगत चौराहा के हिस्से की सफाई कराई गई। इस अवसर पर उपसभापति सुनील मेंदड़ा, पार्षद ईश्वर तंवर, रविंद्र जोय, कांता गवाला, कौशल्या तुनगारिया आदि मौजूद थे।

चांग चितार रोड पर रैदासपुरा में कचरा डिपो का अवलोकन करने के दौरान सभापति बबीता चौहान को क्षेत्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान वहां एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने मंदिर के पास ही कचरा डिपो होने को लेकर नाराजगी जताई। मंदिर के पास कचरा डिपो बनाने के साथ ही 4 वार्ड का कचरा यहां लाकर डाला जाता है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां का आलम बना रहता है। इस पर सभापति के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने हाथों हाथ मलबा उठा कर मौके को साफ कराया।

ब्यावर. हाउसिंग बोर्ड से जुड़े मुख्य मार्ग पर झाडू लगा कर अभियान की शुरुआत करती सभापति पार्षद।

सभापति को झेलना पड़ा विरोध