एक ही छत के नीचे हुआ नामांकन
ब्यावर | भामाशाहनामांकन शिविर के तहत वार्ड संख्या 6 के लिए राजपूताना कॉटन प्रेस के सामने स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल क्षेत्र में शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी अधिकारी उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में 279 मुखियाओं से जुड़े 953 सदस्यों का नामांकन तथा 110 व्यक्तियों को आधार नामांकन किया गया। श्रम कल्याण केंद्र परिसर में शहर के वार्ड नं 24 के नागरिकों के लिए भामाशाह शिविर शनिवार को हुआ। इसमें पहले दिन 192 महिला मुखियाओं से जुड़े 742 सदस्यों का भामाशाह नामांकन करने के साथ 56 लोगों का आधार नामांकन किया गया। शिविर में विभागीय टीमों ने सेवाएं दी। इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 के लिए प्रथम सत्यापक मथुरा प्रसाद यादव, आनंद काठात, मधु शर्मा, महेंद्र शर्मा समेत टीमों ने सेवाएं दी। शिविरों में नगर परिषद आयुक्त मुरारीलाल वर्मा भी मौजूद थे। गुरुद्वारा स्कूल परिसर में मंगलवार को भी शिविर रहेगा।
बलाड़में ग्रामीणों को मिली राहत : ग्रामपंचायत मुख्यालय बलाड़ में सरपंच मेणी देवी संपत सिंह के सहयोग से शिविर हुआ। शिविर प्रभारी अधिकारी बीडीओ राजबाला मीणा के निर्देशन में विभागीय टीमों ने सेवाएं दी। बलाड़ में शनिवार को 157 महिला मुखियाओं से जुड़े 397 सदसयों का भामाशाह नामंाकन हुआ। 141 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाए गए। दोहपर 2 बजे 127 महिला मुखियाओं से जुड़े 386 सदस्यों का नामांकन किया गया।