पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की गंगा बहाने का दिया आश्वासन

विकास की गंगा बहाने का दिया आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालियानपंचायत बड़ाबास सूरजपोल गेट की ओर से नवनिर्वाचित सभापति बबीता चौहान समाज के पार्षदों का स्वागत किया गया। पंचायत अध्यक्ष मदनलाल सोलंकी ने बताया कि मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभापति चौहान का चुनरी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद कमला दगदी, कैलाश गहलोत, मोती सिंह सांखला, शशिबाला सोलंकी का स्वागत किया। कार्यक्रम में डूंगरमाल सांखला, पूर्व सभापति घीसूलाल जागीरदार, बद्रीलाल चौहान, पृथ्वीराज सांखला, चांदमल सांखला, अध्यक्ष मदनलाल सोलंकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद दिनेश भाटी ने किया। अंत में मदनलाल सोलंकी ने सभी का आभार जताया।

जोर-शोरसे हुआ स्वागत

अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शहर शाखा ब्यावर के अध्यक्ष गणपत पंडित महासचिव रामलाल लक्खन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा चौहान का स्वागत किया। उपसभापति सुनील मूंदड़ा, पार्षद ईश्वर तंवर, कांता ग्वाला, कौशल्या, रविंद्र जॉय, प्रकाश पडियार मौजूद थे। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीचंद्र सांगेला, अशोक पंडित, भंवरलाल जावा, हरिराम लक्खन, रामस्वरूप तंबोली, प्रेमचंद्र सांगेला, सुरेश चांवरिया आिद मौजूद थे।

मेवाड़ीबाजार विकास समिति

मेवाड़ीबाजार विकास समिति की ओर से जैन दिवाकर लाईब्रेरी मेवाड़ी गेट में अभिनंदन किया गया। सभापति उपसभापति समेत पार्षद विजेंद्र जोली, मनोज बाबेल, गोपाल प्रजापत, देवेंद्र सैन, मोतीसिंह सांखला, ईश्वर तंवर, विनोद खाटवा का स्वागत किया। समिति के प्रकाशचंद लोढ़ा, मनमोहन मेहता, राजेंद्र मुणोत, सोहनलाल बाबेल, तेजराज मुणोत, गौतम हींगड़, पप्पू पंडित, रतनेश रूणीवाल, नितेश लोढ़ा, राकेश सिसोदिया, महेंद्र कोठारी, वीरेंद्र सैन समेत अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नटवर पराशर ने किया।

रैदासपुरामें हुआ स्वागत

ब्यावररेगर समाज रैदासपुरा के तत्वाधान में वार्ड संख्या 2 में सभापति का स्वागत किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद कौशल्या तुनगारिया, सरोज तुनगारिया, ईश्वर तंवर, बाबूलाल पंवार, मोहन सिंह, प्रकाश परिहार ने स्वागत किया। नरेंद्र चौहान मेघराज बोहरा का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में धीरालाल भट्ट, रामप्रताप, रूपेश भट्ट, कानाराम भट्ट, नोरतमल तुनगारिया, चिरंजीलाल, लालचंद, हेमंत तुनगारिया, कैलाश तुनगारिया, तुलसीराम मोलपुरिया उपस्थित थे।