नए साल में बनेगी नई सीएलजी
शहरथाने में सालों से चली रही सीएलजी जल्द ही नई रूप में नजर आएगी। सिटी थाना पुलिस ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। नए साल में होने वाली सीएलजी मीटिंग में नए सदस्यों के साथ ही होगी।
आम लोगों में पुलिस की छवि को सुधारने तथा पुलिस और आम लोगों के बीच वार्ता स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देश पर कुछ सालों पहले सीएलजी बनाए जाने के निर्देश मिले।
नहींरही गंभीरता
पुलिसमुख्यालय के निर्देश पर थानों में सीएलजी मेंबर तो बना दिए गए। लेकिन उस पर गंभीरता से अमल नहीं किया। कई थानों में तो सालों से सीएलजी मेंबर बदले ही नहीं गई। शहर थाने में सीएलजी मेंबर को बदलने की लंबे समय से मांग चल रही थी। जल्द ही सीएलजी में नए और ऊर्जावान चेहरे देखने को मिलेंगे। इन सदस्यों को तय मानदंड पूरे करने होंगे और उनका पिछला रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से सीएलजी में बदलाव की मांग उठती रही है। लेकिन सालों से इसमे कोई फेरबदल नहीं हुआ।
हर क्षेत्र के प्रतिनिधि होंगे शामिल
नएसीएलजी समिति सदस्यों में हर क्षेत्र के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। नए सदस्यों में ठेला एसोसिएशन का प्रतिनिधि, टैक्सी एसोसिएशन का प्रतिनिधि, समाज से जुडा व्यक्ति, मीडिया के प्रतिनिधि, आम नागरिक शामिल होंगे। ऐसे लोगों को सीएलजी में शामिल नहीं किया जाएगा जिनका कोई पुराना अापराधिक रिकॉर्ड हो, और जो किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं हो। सीएलजी मेंबर बनाए जाते हैं। पुलिस उन लोगों को तरजीह दी जाती है जो, लोकल निवासी हो और समाज तथा शहर में प्रभुत्व रखता हो। ताकि जरूरत पड़ने पर वो लोगों की भीड़ को भी शांत कर सके। समाज में जिनकी छवि साफ सुथरी हो और उनकी बात शांति से सुनी जाती हो। सीएलजी मेंबरों के लिए ये बात बहूत मायने रखती है कि शहर के संवेदनशील मामलों में वो पुलिस और जनता के बीच की कड़ी बन सके और जिनके मार्फत पुलिस अपनी बात जनता तक आसानी से पहुंचा सके। नियमानुसार हर साल कुछ पुराने सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को जोड़ा जाता है।
^जनवरी तक नई सीएलजी समिति बनाई जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब नियमानुसार सीएलजी मीटिंग भी ली जाएगी और समय पर इसमें परिवर्तन भी किया जाएगा। सतेंद्रसिंह नेगी, सिटीथाना प्रभारी।