नववर्ष पर करेंगे जीणधाम की यात्रा
अखिलभारतीय श्री जीण माता सेवा संघ सूरत शाखा के तत्वावधान में नववर्ष पर जीणधाम अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा की जाएगी। संघ के दीपक गोयल के मुताबिक 31 दिसम्बर से 3 जनवरी तक दल यात्रा के लिए रवाना होगा। यात्रा के पश्चात मुक्तिधाम स्थित भैरव मंदिर पहुंचेंगे। शाखा प्रभारी सुशील गोयल ने बताया कि 1 मिनट में 121 नारियल अपने हाथों से फोड़ने का रिकार्ड बनाने वाले व्यक्ति भी ब्यावर आएंगे, वे गिनीज बुक एवं लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके है।