सट्टा पर्ची काटते एक धरा
सिटीथाना पुलिस ने सोमवार को पुराने बस स्टेंड के सामने से एक युवक को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम गश्त के दौरान पुराने बस स्टेंड स्थित धर्मशाला पर सट्टा पर्ची काटते हुए गोपालजी मोहल्ला निवासी 59 वर्षीय जुगल किशोर को धर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ले 450 रुपए नगद और सट्टा पर्ची पकडी।