अजमेर जिले में बढ़े गेहूं का आवंटन
ब्यावर| राजस्थानराज्य अधिकृत राशन विक्रता नियोजक संघ ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट को पत्र लिखकर अजमेर जिले में खाद्य सुरक्षा के तहत गेहूं का आवंटन बढ़ाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल कुमावत के मुताबिक अजमेर जिले में गेहूं का आवंटन ग्रामीण क्षेत्र में 1.7 किलो ग्राम के हिसाब से प्रति युनिट डीलर को आवंटित होता है, जबकि उपभोक्ता को 5 किलो प्रति युनिट के हिसाब से वितरण कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में डीलरों को 3.7 आंवटन किया जा रहा है। जिला महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि बीपीएल की चीनी में डीलर को कमीशन भाड़ा 12 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब मिलना चाहिए।