खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
ब्यावर|श्री वर्द्धमानकन्या महाविद्यालय छात्रा संघ के तत्वावधान में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्द्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ. नरेंद्र पारख ने किया। पहले दिन हॉकी प्रतियोगिता में रेड क्लब ने ब्लू क्लब को हराया। प्रतियोगिता के निर्णायक अनूप आर्य एवं निकिता शर्मा थे। सूचना प्रभारी शिल्पा वाजपेयी ने बताया कि सामाजिक सप्ताह झंकार के तहत कॉलेज में 16 से 22 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम होंगे।