वुशू टीम गंगानगर रवाना
ब्यावर|अजमेर वुशूएसोसिएशन के जनरल सेकेट्री कोच विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 8वीं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्टेट वुशू प्रतियोगिता 9 से 11 दिसम्बर तक श्री गंगानगर में होगी। इसमें अजमेर टीम, कोच चौहान टीम मैनेजर दीपक सिंह नेतृत्व में टीम गंगानगर जाएगी। चौहान ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में मनीष सिंह, हर्ष, चिरांग, धीरज, सूर्य प्रताप, हेमंत, मनीष चौहान, यश भाग लेंगे। जूनियर वर्ग में मनीष कुमार, पंकज, पृथ्वी, विराज, शहजाद, अंशुमान, हर्षित, लखन सिंह तथा सीनियर वर्ग में आजाद, फिरोज, प्रवीण सिंह, विष्णु, आसीफ, अब्दुल भाग लेंगे।