पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से मां बेटे घायल

कार की टक्कर से मां-बेटे घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| भीलवाड़ारोड स्थित आंबा की पाल के निकट कार की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पहुंचाया गया। रोहिड़ाखेड़ा निवासी श्रवण बाइक पर अपनी मां को लेकर किसी परिचित के घर जा रहे थे। इस दौरान मार्ग में दुर्घटना के शिकार हो गए।

केबिनतोड़कर नकदी चोरी

ब्यावर| अजमेररोड आरएसईबी के सामने स्थित एक चाय की केबिन तोड़कर नकदी चोरी कर ली है। संचालक घीसा काठात ने बताया कि बीती रात चोरों ने गल्ले में रखे करीब आठ सौ रुपए चोरी कर लिए। सुबह केबिना खोला तो सामान बिखरा हुआ था और पिछले हिस्सा टूटा हुआ था।

सर्पदंशसे वृद्ध की मौत

ब्यावर| ग्रामपंचायत आसन में सांप के काटने से वृद्ध की मौत हो गई। टीला खेड़ा निवासी मांगू सिंह (65) को दो दिन पहले सांप ने काटा था। हालत बिगड़ने पर अजमेर अस्पताल रैफर किया गया जहां वृद्ध की मौत हो गई।