पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना के निर्देश

पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| एसडीआेभगवती प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को उपखंड कार्यालय में उपखंड स्तरीय पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति सदस्य डॉ. उर्मिला डागा, डॉ. पीएम बोहरा डॉ. साबिर हुसैन आदि ने भाग लिया। एसडीआे भगवती प्रसाद ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग ) चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के मुख्य प्रावधानों के बारे में समिति सदस्यों से चर्चा की तथा इस अधिनियम की पालना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सदस्यों द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम की समुचित पालना के लिए एसडीआे को आश्वस्त किया गया।