पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी अजमेर ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

डीएवी अजमेर ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|महर्षि दयानंदविश्वविद्यालय अजमेर अंतरमहाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राधेश्याम अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष पवन जैन एडवोकेट नरेश कनोजिया थे। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज अजमेर ने प्रतिद्वंद्वी टीम एमएलवी राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अतिथियों ने विजेता टीम को मैडल प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व आयोजन सचिव प्रो. जलालुद्दीन काठात ने प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण रखा। समारोह का संचालन डॉ. हरीश गुजराती विनिता अरोड़ा ने किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के सभी धड़ों की ओर से फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रो. जलालुद्दीन काठात का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर दीक्षित, पर्यवेक्षक अमित आइवन, निर्णायक माइकल जैकब, चांदकरण सोनी, सुरेंद्र सिंह, रामदास, लक्ष्मण तेजी महाविद्यालय के स्टॉफ टीम प्रभारी मौजूद थे।

ब्यावर. अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।