पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने सुधारा नहीं, अफसरों ने सुना नहीं

शिक्षकों ने सुधारा नहीं, अफसरों ने सुना नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. शिक्षा संबलन अभियान भी सरकार के अन्य अभियानों की तरह औपचारिक अभियान बनता जा रहा है। पिछले साल निरीक्षणों में उठी समस्या का समाधान एक साल बीत जाने के बावजूद नहीं हो पाया है। साल भर में तो शिक्षा के स्तर में विशेष परिवर्तन आया और ही व्यवस्थाओं को लेकर सुनवाई हुई। जवाजा ब्लॉक में बलाड़ रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालजी मोहल्ला में अब भी चूल्हे पर पोषाहार पक रहा है और अधिकतर स्कूलों में गणित अंग्रेजी अब भी कमजोरी बनी हुई है।

सत्र के पहले संबलन अभियान में स्कूल का निरीक्षण किया गया। दो साल पहले स्कूल जिस समस्या से जूझ रहा था, आज भी वही समस्याएं जस की तस बनी हुई है। बलाड़ रोड स्थित स्कूल में मिड-डे-मील के तहत स्कूलों में अलग से किचन रसोई गैस कनेक्शन लेने के निर्देश जारी कर रखे है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालजी मोहल्ला में गैस कनेक्शन का अभाव है। जबकि पूर्व में हुए निरीक्षणों में कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। मिड-डे-मील पकाने के सही मायनों पर खरा उतरने को तैयार स्कूलों की सुनवाई नहीं करके शिक्षा विभाग खुद ढिलाई बरत रहा है। शिक्षा विभाग के तय कार्यक्रम के तहत बुधवार को एबीईईओ धीरज शर्मा ने निरीक्षण किया।

3स्टाफ के भरोसे स्कूल

राजकीयप्राथमिक विद्यालय गोपाल मोहल्ला स्कूल की पांच कक्षाएं महज 3 स्टाफ के भरोसे है। प्रिंसिपल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा स्कूल में महज 1 टीचर है। वह भी डेपुटेशन से यहां अध्यापन करवा रही है।

अधिकारीनहीं है अनजान

बलाड़रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालजी मोहल्ला की समस्या से शिक्षा विभाग अनजान नहीं है। शिक्षा संबलन के तहत पहले भी निरीक्षण हो चुके है। जांच अधिकारी निरीक्षण में सामने आने वाली समस्याओं का संग्रहण करते है। लेकिन अब तक समाधान नहीं पाया। स्कूल प्रिंसीपल लीला देवी ने बताया कि नोडल अधिकारी को भी कई बार अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

औरभी जगह कमजोर मिला शिक्षा का स्तर : सर्वशिक्षा अभियान के तहत संबलन अभियान में बुधवार जवाजा ब्लॉक में और भी स्कूल का निरीक्षण हुआ। एबीईईओ संतोष चौहान ने यूपीएस कुंडाल का निरीक्षण किया। यहां बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया। वहीं बीईईओ लक्ष्मण सिंह पंवार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाई खेड़ा में निरीक्षण किया। राजकुमार कोठो