पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों की विजय पर निकाला जुलूस

बेटियों की विजय पर निकाला जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलजूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित भंवरलाल गोठी स्कूल की छात्रा कशिश अग्रवाल की उपलब्धि पर बुधवार को वर्द्धमान शिक्षण समिति विद्यालय परिवार की ओर से अग्रवाल समाज की ओर से जुलूस निकालकर छात्राओं का स्वागत किया गया।

स्कूल स्पोर्ट्स कोच गौतम चौहान ने बताया कि अजमेर जिले से राजस्थान में लगभग 15 वर्षों के पश्चात छात्रा वर्ग से पहला पदक हासिल कर इस छात्रा ने गोठी विद्यालय के साथ-साथ अजमेर जिले का भी नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गौतम मेहता योगिता ने भी भाग लिया। इसके अलावा कोच समीर एस कुमार ने बताया कि 19 वर्षीय हैंडबाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से हार्दिक कोठारी, आशीष जैन, विशाल जैन, शक्ति सिंह, चेतन खींचा ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय जिले का नाम रोशन किया। इसी प्रकार 14 वर्षीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के सौरभ जैन, पलक कोठारी, खुशी बिनायकिया, अवन्तिका, निहारिका व्यास ने भी अजमेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अग्रवाल समाज ब्यावर के अध्यक्ष मुकेश अरड़का, लक्ष्मीनारायण कंदौई, कमल किशोर कंदौई, बद्री नारायण कंदौई, नवीन गर्ग, मुकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, अनिल सर्राफ, अमित बंसल, पवन रायपुरिया, निर्मल बंसल, नरेंद्र बजारी, सुनिल जिंदल, नितेश गोयल, घनश्याम अग्रवाल ने स्वागत किया। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष पारसमल कांस्टिया, सचिव डॉ. नरेंद्र पारख, प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार सिंघवी, प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा, उपाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, सुनीता चौधरी ने खिलाडियों का स्वागत किया।

ब्यावर. जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बीएल गोठी स्कूल की छात्रा खिलाड़ी।