पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने के बाद जुर्माना भी वसूलेगा प्रशासन

अतिक्रमण हटाने के बाद जुर्माना भी वसूलेगा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें जहां कहीं भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण संबंधी शिकायत की पुष्टि के बाद यदि मौके पर कार्रवाई होती है तो संबंधित व्यक्ति से अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने बुधवार को परिषद में हुई बैठक के बाद परिषद प्रशासन को इस संबंध में आदेश दिए।

उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार शहर में पिछले दिनों से शुरू हुए विशेष अतिक्रमण अभियान के तहत बुधवार को परिषद की टीम ने जालिया रोड स्थित शंखेश्वर कॉलोनी और सेंदड़ा रोड स्थित सीताराम कॉलोनी में सरकारी फेसिलिटी जमीन और आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर परिषद जेईएन भावेश रजक के नेतृत्व में अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार, जेईएन कपिल गोरा अन्य परिषदकर्मी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई से पहले अतिक्रमी को अपना सामान हटाने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने मौका-मुआयना करने के बाद जेसीबी चालक को पक्का निर्माण हटाने के आदेश दिए। जेसीबी ने कुछ ही देर में जिस जमीन पर पक्का अतिक्रमण हो रखा था उसे अतिक्रमण मुक्त कर दिया। यहां से टीम सेंदड़ा रोड स्थित सीताराम कॉलोनी पहुंची। जहां आम रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

ब्यावर. कार्रवाई के दौरान दीवार तोड़ती जेसीबी और मौके पर जमा क्षेत्रवासी। इधर, सीताराम कॉलोनी में सड़क का नाप-चौप करते अधिकारी।