यंग ब्लास्टर टीम रही विजेता
ब्यावर | श्रीसीमेंट रंगमंच खेल मैदान में स्टाफ क्लब के तत्वावधान में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें यंग ब्लास्टर टीम फाइनल में विजेता रही। प्रतियोगिता में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों समेत विभिन्न प्लांट में कार्यरत स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्री स्टाफ क्लब सचिव एसके सोनी ने बताया कि नाइट क्रिकेट मैच में 12 टीमों ने भाग लेकर मैच को रोमांचकारी बनाया। फाइनल मैच यंग ब्लास्टर इंडियन वोरियर टीम के बीच हुआ। जिसमें यंग ब्लास्टर टीम विजयी रही। टीम के कप्तान दीपक शर्मा मैन ऑफ मैच रहे। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी संजय मेहता, अरविंद खीचा, विनय सक्सेना, पीसी झंवर, एससी सुथार, केके जैन, एसएस खंडेलवाल ने सेमीफाइनल फाइनल मैच में पहुंचकर विजेता टीम को पुरस्कृत किया। क्रिकेट मैच की एंकरिंग अंकुर उपाध्याय, दिव्या तिवारी और प्रशांत जोशी ने की।
ब्यावर. ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।