15 से 20 तारीख तक मिलेगा फॅार्म में करेक्शन का मौका
ब्यावर| सीबीएसईने एआईपीएमटी के ऑनलाइन फॅार्म में करेक्शन का मौका दिया है। यह करेक्शन 15 फरवरी सुबह 10 बजे से 20 फरवरी रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। एआईपीएमटी की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार स्टूडेंट जन्म तारीख, पात्रता के राज्य कोड, जेंडर, केटेगरी और विकलांगता की स्थिति में ही बदलाव कर पाएंगे। इसके अलावा किसी भी और विवरण में बदलाव का मौका नहीं दिया जाएगा। सुधार के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख सकते हैं। सुधार का मौका दोबारा नहीं दिया जाएगा।