शहीदों को किया याद
ब्यावर|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद ने रविवार को शहीदों को याद किया गया। जिला सह संयोजक भरत कुमार मंगल ने बताया कि क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के साथ लांसनायक हनुमानथप्पा को अग्रसेन सर्किल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगल ने बताया कि 14 फरवरी 1931 के दिन तीनों क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। वहीं लांस नायक हनूमानथप्पा को याद कर नमन किया गया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष तनय कपूर, अभिषेक जैदिया, गणपत गाेविल, दिलयार खान, भूपेश, निशांत, नरेंद्र सिंह, अंकुश, राजू वैष्णव, मोनू, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।