शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
अखिलभारत हिंदू क्रांति सेना ने जिलाप्रमुख कुलदीप बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैलेंडाइन-डे के अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरु सुखदेव के बलिदान का स्मरण करके सुभाष चौक पर सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सुभाष सर्किल पर सात फुट के दिल के आकार का पुतला जलाया गया। भारतमाता के जयकारे लगाए गए। शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय बाकोलिया. दिनेश जोशी, लवली पंजाबी, गोरधन सिंह रावत, पं. राजेश, अजय चौहान, महेंद्र रावत, भूपेंद्र, सोनू चौहान, मोनू चौहान, सुनील, राधेश्याम भट्ट, दीपक बालोटिया, विमल भट्ट आदि मौजूद थे।
ब्यावर। भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।