ब्यावर| जस्साखेड़ामें हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टॉडगढ़ निवासी कुलदीप सिंह (26) पुत्र नौरत सिंह ट्रक चालक है। शनिवार को ब्यावर आने के दौरान देर रात जस्साखेड़ा के समीप एक अन्य ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके टक्कर मार दी।