पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. आलोक मरणोपरांत करेंगे देहदान

डॉ. आलोक मरणोपरांत करेंगे देहदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजकीयअमृतकौर अस्पताल के हैड ऑफ डिपार्टमेंट, मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. आलोक श्रीवास्तव सामाजिक सरोकार में भी किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने मरणोपरांत अपनी देह जूनियर डॉक्टरों को रिसर्च के लिए देने की घोषणा की है। ताकि उनकी मौत के बाद उनका स्थूल शरीर श्मशान पहुंचने से पहले अपने साथियों के काम आए। इसके लिए उन्होंने दृष्टि सेवा संस्थान को अपनी मौत के बाद देहदान का एक संकल्प पत्र सौंपा है जिसे जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अजमेर के पास रजिस्ट्रेशन के लिए भिजवाया जा रहा है। करीब एक साल से राजकीय अमृतकौर अस्पताल में कार्यवाहक उपनियंत्रक के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. श्रीवास्तव मूलत: जयपुर के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...