बिछड़ों को अपनों से मिलाने में जुटी है खाकी
केस 1 : 3 साल बाद परिजनों से मिलाया
शहरके सिटी सिनेमा के समीप रहने वाली 14 वर्षीय प्रीतम (काल्पनिक नाम) तीन साल पहले किसी को बगैर बताए घर से चली गई। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने उसे जोधपुर से तलाश कर परिजनों से मिलवाया।
केस2 : घर से भाग कर रहा था मजदूरी
समीपवर्तीग्राम बामनहेड़ा निवासी हरिसिंह (17) पांच साल पहले घर से भाग गया। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने हरिसिंह पुलिस को अजमेर रोड ब्यावर स्थित एक होटल में काम करता मिला। पहले उसने पुलिस को सच नहीं बताया लेकिन काउंसलिंग के बाद उसने अपने बारे में पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के पास पहुंचाया।
केस3 : चार साल बाद देखा पिता का चेहरा
गंगाकॉलाेनी निवासी रामजीलाल (11) चार साल पहले घर से निकल गया। किसी तरह वह अजमेर स्थित रसूलपुरा पहुंच गया। ऑपरेशन स्माइल के तहत वहां पहुंची टीम ने उसे वहां से लिया। रामजीलाल ने चार साल बाद अपने पिता का चेहरा देखा।