पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करनोस धाम पर मनाया देवनारायण जन्मोत्सव

करनोस धाम पर मनाया देवनारायण जन्मोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शिवपुरा धामपर चौहान, रावत गुर्जरों के आराध्य देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शौकीन बायां सा मेली बाई रावत राजपूत संस्थान की ओर से देवनारायण मिलन स्थल मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं का पंचामृत अभिषेक किया गया। फलों फूलों से सजावट की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जोगेश्वर शौकीन रावत ने विशेष पूजा की। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। अध्यक्ष रावत ने पत्र लिखकर देवनारायण जयंती पर सरकारी अवकाश नाग पहाड़ पर लक्ष्मीपोल सिहत देवनारायण अतिशय क्षेत्र को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच गीता देवी, मोतीलाल गुर्जर, उपसरपंच उगम सिंह, पूर्व सरपंच मोतीलाल, सोहन सिंह, सुरेश आदि मौजूद थे।

गुर्जर समाज की ओर से रविवार को देवनारायण जयंती देवनारायण महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह साढ़े नौ बजे देवनारायण मंदिर सूरजपोल गेट से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में देवनारायण जन्म अवतार, हीरा दासी, श्री सवाई भोज सहित अन्य की झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से पुन: देवनारायण मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सांवरलाल गुर्जर, गिरधारी लाल गुर्जर, रघुनाथ गुर्जर, पीरू गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, हरी गुर्जर, गोपाल गुर्जर, रामकिशन, लालाराम, कानाराम सहित समाज की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों युवाओं ने शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...