डॉ. अंबेडकर समिति की महारैली आज
ब्यावर| डॉक्टरअंबेडकर संघर्ष समिति की ओर से अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न के खिलाफ चांग गेट स्थित अंबेडकर सर्किल से महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 21 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा जाएगा। अध्यक्ष खेमचंद चौरोटिया के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस रैली में सबसे पहले ब्यावर के अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग एकता का परिचय देंगे।
इसमें रैगर, बैरवा, खटीक, मोची, धोबी, भांड, सांसी, कंजर, गवारिया, मेघवाल, धानका, जटिया, वाल्मीकि, जीणगर, बुनकर, कालबेलिया, नट आदि समाज के लोग इस रैली में शामिल होंगे। इस रैली में करीब 25 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इस रैली में राष्ट्रीय प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। रैली के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कोर कमेटी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
इसमें बृजराज बोहरा, रामदीन, भंवर सिंह, कल्याण सिंह, रमेश जगदीश, लूणाराम, प्रकाश, सोहनलाल, नेमीचंद, टीकम चंद, जगदीश प्रसाद, रामलाल खोरवाल आदि मौजूद थे।
रैलीको लेकर हुई चर्चा: शहरके एक निजी होटल में डॉ. अंबेडकर संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को होने वाली महारैली को लेकर चर्चा हुई। इसमें अध्यक्ष खेमचंद चौरोटिया ने पत्रकारों को समिति के मुद्दों रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। इस दौरान प्रवक्ता घनश्याम फुलवारी जगदीश प्रसाद , सोहन सिघाडिया ने कई बिन्दुओं पर विचार रखे। सभी से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।