पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा, शिक्षक बचाओ अभियान शुरू

शिक्षा, शिक्षक बचाओ अभियान शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजस्थानशिक्षक संघर्ष समिति के तत्वावधान में ब्यावर ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य ब्लॉक के 180 शिक्षकों ने सरकार की हठधर्मिता एवं निरंकुशता के कारण पुरोहित क्लासेज में एकत्रित होकर शिक्षा, शिक्षक बचाओ अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, सरपंच, प्रधान पंचायत समिति , जिला परिषद, सदस्यों को 2012 में नियुक्त 40 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के वेतन नियमित करने की मांग से अवगत करवाकर ज्ञापन मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 33 अन्य जिलों के शिक्षकों के साथ विधानसभा के बजट सत्र के समय जयपुर कूच के लिए आह्वान किया। बैठक में सभी शिक्षक संघों से समर्थन मांगा गया। राजस्थान शिक्षक संघ के संगठन मंत्री गुरुशरण ने भी समर्थन दिया। बैठक को रामचंद,जाखड़, विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...