आपसी रंजिश में दो गुट भिड़े, 25 घायल
ब्यावर| सदरथाना क्षेत्र के जौहरखेड़ा में रविवार को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुए झगड़े में दोनों ओर से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम जौहरखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इससे एक पक्ष के जयसिंह (21), रामेश्वर(23), रामसिंह(17), प्रकाश(24), राजेंद्र(26), जगदीश(17), भंवरसिंह(45), मंजू(25), नैनी(25), चैना(20) और संजू (19) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी गुमान सिंह(40), भैरूसिंह(35), मनोहर सिंह (20), सूरज (16), उगमसिंह (18), पूरण सिंह (40), दिलीप (18), राजू (15), मोहनसिंह (15), गणपत सिंह (42), कमल सिंह (16), सुरेश (17), मोहन सिंह (43) और नारायण सिंह (36) भी घायल हो गए।