पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्धा को घर से निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| ग्रामसुहावा निवासी एक वृद्धा काे शनिवार रात परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वृद्धा को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम सुहावा निवासी दाखू (70) प|ी हुकम सिंह को शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घायलावस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार को वृद्धा दाखू ने बताया कि वह अंधी है। उसका विवाह बायला निवासी हुकम सिंह के साथ हुआ था। करीब 15-16 साल पहले उसके पति के निधन के बाद पीहर वाले उसे खुद के साथ ले आए। जब से वह अपने पीहर में ही रहती है। उसका आरोप है कि शनिवार को परिजनों ने उससे मारपीट की और उसे कहीं रास्ते में गिरा कर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...