सिक्कों के संग्रह के लिए सम्मान
ब्यावर| शहरके युवक अमित मुरारका ने अपने अनूठे शौक के लिए शहर का नाम रोशन किया है। अमित को उनके करेंसी नोट, सिक्कों के संग्रह के लिए असिस्ट वर्ल्ड रिकाड्र्स फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत एवं लाॅयंस क्लब के प्रांत सचिव प्रदीप राठी ने विधायक कार्यालय पर शहर का नाम रोशन करने के लिए अमित मुरारका पुत्र कमल मुरारका और चेतन शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। अमित ने इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक चेतन शर्मा तथा मनीष सोनी के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने अपने इस अनूठे शौक के लिए विश्व इतिहास के 500 से अधिक राष्ट्रों के करेंसी नोट और सिक्कों के संग्रहालय की शक्ल देने की योजना का खुलासा किया। इस अवसर पर नवल मुरारका, अनिल फतेहपुरिया, विकास मंगल, जय कड़ीवाल, डॉ. प्रदीप जैन, निर्मल मुरारका, मनीष अग्रवाल, बुद्धराज शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
ब्यावर। सिक्कों के कलेक्शन पर अमित को किया गया सम्मानित।