पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंसरोडगढ़ थाने के वांछित पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

भैंसरोडगढ़ थाने के वांछित पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं| बकरियांचराने गई एक नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर चार दिन पहले भगा ले गया। शनिवार को परिजनों ने युवक के खिलाफ बेगूं थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार पालका निवासी पप्पू कंजर ने रायता निवासी बाबूलाल पुत्र शंकरलाल कंजर के खिलाफ उसकी नाबालिग बहन के अपहरण का मामला दर्ज कराया। बताया गया कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की नौ दिसंबर को जंगल में बकरियां चराने गई थी। आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। परिजनों ने आरोपी नाबालिग को कई जगह ढूंढा, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार नाबालिग के अपहरण का आरोपी बाबूलाल कंजर पिछले दिनों टाकरदा गांव से एक युवती के अपहरण दुष्कर्म का भी आरोपी है। बाबू कंजर भैंसरोडगढ़ थाने का भी वांछित है।