पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोगस ग्राहक ब्लैक में बेच रहे खाद

बोगस ग्राहक ब्लैक में बेच रहे खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवों के लिए पहुंची खाद, मिलेगी राहत

जिलेभरमें खाद की मारामारी और किसानों की परेशानी को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि भी आबंटित खाद मंगवाने में सफल हो गए हैं। इस बीच रविवार को भी जिले में कई जगहों पर खाद लेने के लिए किसानों की लाइनें लगती रही।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सीएम और सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली में केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री अनंतकुमार से भेंट भी की। जिले के लिए रविवार को करीब 5500 मैट्रिक टन खाद रिलीज कर दिया गया। ये खाद चित्तौडगढ के लिए रवाना हो गया। विधायक आक्या ने बताया कि यूरिया खाद की रविवार को चंदेरिया में दो रैक पहुंच गई। इसमें 5500 मैट्रिक टन खाद पहुंच चुका है।

सोमवार को इस खाद को जिले के गांवों में पहुंचाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने किसानों को आग्रह किया कि शहर में आने के लिए परेशान नहीं हों। क्योंकि खाद समस्त गांवों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गांव के विभिन्न डीलरों के पास भी खाद पहुंचाया जाएगा।

इधर भाजपा जिला प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सीपी जोशी के प्रयास से जिले के किसानों की खाद की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने 5500 मैट्रिक टन खाद क्षेत्र में भेजा है।

सांसद सीपी जोशी द्वारा केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री अनंतकुमार से भेंट के बाद जिले लोकसभा क्षेत्र में एक लाख 10 हजार मैट्रिक टन खाद के बैग पहुंच रहे हैं। इसे जीएसएस के माध्यम से वितरण किया जाएगा।

बस्सी | खादके कट्‌टे पहुंचने के बाद सोसायटी पर कतार में खड़े किसान।

गांवों में परिवार के साथ डटे रहे किसान

बड़ीसादड़ी. रबीफसल के लिए यूरिया खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में रविवार को चार ट्रक यूरिया खाद पहुंचने पर अलग-अलग खाद की दुकानों पर किसानों की कतार लगवाकर खाद का वितरण किया गया। खाद आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान अपने परिवार के साथ दुकानों पर पहुंचकर कतार में लगे। कंडालिया ब्रदर्स पर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।