ढाबे से ट्रक चोरी
थाना क्षेत्र में फोरलेन किनारे स्थित ढाबे पर खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात चोरी हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव अमरतिया निवासी ट्रक मालिक कमलेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात उसका ड्राइवर अमरतिया निवासी मामराज शर्मा खाली ट्रक को कोटा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर मारणा के पास ढाबे के पास खड़ा कर गांव गया। शनिवार सुबह ढाबे पर वापस पहुंचा तो ट्रक गायब था।
इसी तरह, उत्थैन कलां निवासी गीतादेवी आमेटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोर उसके घर का ताला तोड़कर वहां से आधा किलो चांदी के जेवरात तथा गैस सिलेंडर चुराकर ले गए।
राशमी.कस्बेके भैरूलाल गुर्जर ने पंचायत भवन के पास खड़े उसके डंपर को शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों द्वारा चुराकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। करीब 15 दिन से डंपर वहीं खड़ा था। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।