- Hindi News
- रेलवे में एफडीआई के विरोध में चेतना रैली आयोजित
रेलवे में एफडीआई के विरोध में चेतना रैली आयोजित
पारसोली. रेलवेमें शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से कस्बे के स्टेशन पर चेतना रैली आयोजित की गई। मुख्य अतिथि यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश गालव, विशिष्ट अतिथि सहायक महामंत्री एसके भार्गव थे। अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष चंपा वर्मा ने की। रेलवे में निजी निवेश की नीति के विरोध में रैली की शुरुआत नारेबाजी से की गई। रेल यातायात प्रणाली का निर्माण, परिचालन एवं रखरखाव आदि गतिविधियों के लिये केंद्र सरकार द्वारा एफडीआई को अनुमति प्रदान किए जाने का जमकर विरोध किया। इस नीति को लागू नहीं करने के लिए दिल्ली में देश के मजदूर संघों की मीटिंग में रणनीति बनाई जाएगी। विजय गुर्जर, हीरालाल मीणा, गोविदंलाल, सत्येंद्र चौधरी, स्टेशन मास्टर जेपी शर्मा, रघुवीरसिंह राठौड़ बिलोड, रमेश माली, प्रकाश, प्रमोद, साहिबा, रविकुमार, गुड्डू सहित यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर, रेलवे कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों के कस्बे में आगमन पर बेगूं मंडी उपाध्यक्ष राकेश कुमार पितलिया ने आभार जताते हुए स्वागत किया।
न्यूज इनबॉक्स .