बेगूं को रेल लाइन से जोड़ने की मांग
बेगूं | स्वदेशीजागरण मंच ने पीएम, रेल मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर बेगूं को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की। प्रदेश संघर्ष वाहिनी प्रमुख लालूराम कुमावत ने बताया कि बेगूं कस्बे में कृषि, व्यापार की दृष्टि से यहां रेल की महती आवश्यकता है। पिछली बार अंतरिम सर्वे में बेगूं से 35 किमी दूर सिंगोली-कोटा-नीमच रेल लाइन सर्वे का प्रस्ताव हुआ था।