- Hindi News
- रूढ़गढ़ बालाजी पाटोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
रूढ़गढ़ बालाजी पाटोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
श्रीरूढ़गढ़बालाजी में पांच दिवसीय श्रीराम महायज्ञ पाटोत्सव, कथा समापन एवं प्रसादी वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। समारोह में विधायक सुरेश धाकड़ ने उत्थेन से बालाजी स्थल तक एक किमी सड़क मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया।
गो रक्षार्थ 11 वर्षीय श्रीराम महायज्ञ के दो साल पूरे होने पर विविध आयोजन हुए। पप्पू वैष्णव द्वारा आयोजित नरसीजी रो मायरो कथा गुरुवार को संपन्न हुई। साथ ही दिन भर यज्ञशाला की परिक्रमा का दौर भी जारी रहा। बालाजी की मूर्ति का शृंगार एवं मंदिर की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। समापन पर अतिथि विधायक धाकड़, जिला प्रमुख लीला जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रधान अंजू देवी गुर्जर थे। अतिथियों का स्वागत सरपंच जगदीश धाकड़ एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने किया।
बेगूं |श्री रूढगढ़बालाजी पाटोत्सव में संबोधित करते हुए विधायक धाकड़।