पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी वाहनों का संचालन थमा

भारी वाहनों का संचालन थमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपास के अभाव में वाहन चालकों मालिकों को हो रही परेशानी

भास्करन्यूज | बेगूं

शहरमें सोमवार से भारी वाहनों के प्रवेश निषेध से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी। पुलिस ने पहले दिन भारी वाहनों के चालक मालिकों को समझाया।

पुलिस ने शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को सोमवार से बंद कर दिया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का संचालन थमा तो टर्बो, ट्रैक्टर, ट्रक मालिकों में हड़कंप मच गया। इन लोगों ने कहना है कि रतनगढ़ वाया चेची के लिए बाइपास नहीं होने से भारी वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है। भारी वाहनों के प्रवेश निषेध से शहर में पहले दिन बस स्टैंड, चेची रोड, चित्तौडगढ रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रही। बस स्टैंड स्थित नपा चुंगी नाके पर चुंगी वसूली में भी कमी आई। पुलिस ने दिनभर भारी वाहन चालकों मालिकों से समझाइश चर्चा की