पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाचार्य नहीं, व्यवस्था गड़बड़ाई

प्रधानाचार्य नहीं, व्यवस्था गड़बड़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावदाराउमावि में छह महीने पहले डेपुटेशन पर नियुक्त प्रधानाचार्य बिना चार्ज दिए चले गए। इनके मौखिक आदेश पर स्कूल की व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई हैं। जिस शिक्षक के पास चार्ज है, वह पोषाहार की व्यवस्था के लिए जेब से रुपए खर्च कर रहे हैं।

ढाई साल पहले इस स्कूल का चार्ज उस समय डेपुटेशन पर आए व्याख्याता रामवीर सिंह ने संभाला था। वह छह महीने पहले वह मौखिक रूप से प्रधानाचार्य का चार्ज शेर सिंह को देकर मंगलवाड़ चले गए। तब से शेर सिंह स्कूल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पोषाहार निर्माण की सामग्री पर उनके 35 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। लिखित में पोषाहार, परीक्षा, वेतन का प्रशासनिक चार्ज शेर सिंह के पास नहीं है। इसके चलते पोषाहार का पैसा उन्हें मिल पा रहा है। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को भी छह महीने से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। इस संबंध में शेर सिंह ने डीईओ माध्यमिक को अवगत कराया लेकिन, अभी तक कुछ नहीं हुआ।

^जावदा स्कूल की समस्या के बारे में पता चला है। शनिवार को ही आदेश जारी कर दिए हैं। एक-दो दिन में व्यवस्था हो जाएगी। मुरारीलालशर्मा, डीईओ माध्यमिक