चित्तौड़गढ़ | भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक मंडल पर मीटिंग में प्रत्येक बूथ पर 300 साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया जाएगा। इसके लिए मंडल प्रवासी मनोनीत किए गए।
जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने बताया कि जयपुर में सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की उपस्थिति में हुई मीटिंग में अभियान को गति देने के लिए मंडल प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सभी मंडलों में भेजने का निर्णय हुआ। मंडल में 12 एवं 13 फरवरी को मीटिंग होगी। मीटिंग में जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक जिला प्रवासी धर्मनारायण जोशी रहेंगे।
गाडरी ने बताया कि मंडल प्रवासी के रूप में भदेसर अशोक चंडालिया, निम्बाहेड़ा नगर आईएम सेठिया, ग्रामीण लीलाधर जोशी, कपासन नगर मोहब्बतसिंह राठौड़, कपासन सुरेश खेरोदिया, भूपालसागर शंकरसिंह रावत, राशमी श्रवणसिंह राव, गंगरार नीतिन चतुर्वेदी, बेगूं नगर रघु शर्मा, ग्रामीण मिठूलाल जाट, रावतभाटा कैलाश मंत्री, भैसरोड़गढ़ चुन्नीलाल धाकड़, बड़ीसादड़ी नगर भंवरसिंह राठौड़ ग्रामीण सुरेश झंवर, डूंगला अशोक नवलखा, चित्तौडगढ नगर नरेंद्र खेरोदिया एवं ग्रामीण मांगीलाल अहीर रहेंगे।