विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
थाना क्षेत्र के गांव बाघपुरा में प्रवासी पर आए गडरियों के डेरे में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकीे मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के गुढ़ा एंदला थानांतर्गत नरवर निवासी लीला (25) प|ी फूला रैबारी ने शुक्रवार शाम विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। अचेत अवस्था में उसे बेगूं अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान लीला ने दम तोड़ दिया। शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। विवाहिता की मौत के मामले की जांच एसडीएम अमानुल्लाह खान कर रहे हैं। लीला की शादी कुछ समय पहले ही फूला के साथ हुई थी। भेड़ों के रेवड़ लेकर लीला का परिवार गांव के अन्य लोग यहां आए हुए थे।