टायर फटने से वैन पलटी, दो घायल
बलवंतनगरके पास हाइवे पर शुक्रवार को टायर फटने से वैन पलट गई। इससे वैन में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
टायर फटने से चलती वैन पलटने के कारण भीलवाड़ा के बीगोद थानांतर्गत खटवाड़ा निवासी रतनलाल पुत्र लादूलाल भाट ललितादेवी भाट घायल हो गए। दोनों घायलों को बेगूं अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वैन में सवार लोग बेगूं में किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस खटवाड़ा जा रहे थे।