मीरा विवेकानंद की प्रतिमाएं लगाएंगे
काॅलेजछात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल करने वाले एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के कन्या महाविद्यालय में भक्तमति मीरा बाई की एवं जिले के शेष कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं लगाई जाएगी। इनका अनावरण छात्रसंघ शपथ ग्रहण के साथ ही किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की मांग के संबंध में अक्टूबर में आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश सहमंत्री पूरण सिंह राणा, जिला संयोजक रवि वीराणी एवं विभाग संयोजक अशोक रायका ने यह बात रविवार को मीरा हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार छात्रसंघ चुनाव के दौरान जिले के 12 में से नौ कॉलेज में एबीवीपी का पैनल विजयी रहा। रावतभाटा एवं एकेसी कॉलेज में तो निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए 12 हजार विद्यार्थियों ने वोटिंग की। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 जिला केंद्रों पर संगठन को जीत मिली। सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। पद पूर्ति के लिए आंदोलन की रणनीति भी बना रहे हैं। पीजी कॉलेज में स्थापना से अब तक रूम एवं फर्नीचर की स्थिति एक ही बनी है, जबकि छात्र संख्या 5200 पहुंच गई है। इसलिए अब कामर्स एवं आर्ट्स अलग-अलग कॉलेज की मांग के लिए काम करेंगे। परिषद की सवाईमाधोपुर में प्रांतीय मीटिंग में लिए निर्णयानुसार चित्तौडग़ढ़ में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी या कॉलेज, एलएलबी कॉलेज, सभी प्राइवेट आईटीआई में फीस निर्धारण, रावतभाटा बेगूं कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने, रोजगार के लिए अभियान चलाया जाएगा। पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, राजकीय कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रुचिका सोमानी सांवलियाजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश गुर्जर, कपासन के विनीत जैन, राशमी के शुभम सुखवाल ाजकीय कन्या कॉलेज की उपाध्यक्ष सुनीता पटवा मौजूद थे।
जिलासमीक्षा मीटिंग आयोजित : एबीवीपीकी जिला समीक्षा मीटिंग रविवार को मीरानगर स्थित मीरा हॉल में हुई। जिला संयोजक रवि वीराणी ने बताया कि प्रथम सत्र में प्रदेश सह मंत्री पूरण सिंह राणा ने छात्रसंघ चुनाव की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का संबोधित किया। दूसरे सत्र में प्रदेश सह मंत्री राणा एवं जिला विभाग संयोजक अशोक रायका ने परिषद की कार्ययोजना की जानकारी दी। सह जिला संयोजक राधेश्याम कुमावत, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, राजेश गुर्ज