सांसद जोशी बेगूं में
बेगूं | अनोपपुराप्रावि में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सीपी जोशी करेंगे। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घीसालाल मेवाड़ा ने बताया कि अनोपपुरा प्रावि में शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे सांसद भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रधान राजू नायक मौजूद रहेंगे।